Home कल्चर सोलन कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर अर्पित...

सोलन कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

14
0

भावना ठाकुर,

31 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

शहर कांग्रेस कमेटी, सोलन की ओर से भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि/बलिदान दिवस 31 अक्टूबर पर कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के देश सेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

शहर कांग्रेस कमेटी ने कहा कि इंदिरा जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, ‘गरीबी हटाओ’ का नारा, 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक विजय और बांग्लादेश का निर्माण, पोखरण में प्रथम परमाणु परीक्षण तथा इसरो और अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा देने जैसे उनके कार्य देश के विकास में अविस्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूत करेगा, और 31 अक्टूबर 1984 को उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। शहर कांग्रेस कमेटी, सोलन ने उनके बलिदान और देश सेवा को सदैव स्मरणीय बताते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here