Home ट्रेंडिंग डिग्री कॉलेज के पास बस व पिकअप में भीषण टक्कर, चमत्कारिक रूप...

डिग्री कॉलेज के पास बस व पिकअप में भीषण टक्कर, चमत्कारिक रूप से कोई घायल नहीं

5
0

भावना ठाकुर,

27 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्थानीय डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार को एक निजी बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, लेकिन बड़ी राहत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को मामूली चोट तक नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस गिरीपुल की ओर से सोलन की तरफ आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन सोलन से राजगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए, परंतु सौभाग्य से किसी को चोट न आने से सभी ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि इतनी गंभीर टक्कर में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए ठप हो गया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और आवागमन सामान्य करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here