हिमाचल समय, शिमला, 17 जुलाई।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, वनस्पति संरक्षण सगंरोध एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र, सोलन द्रवरा ज़िला बिलासपूर के घुमारवी ब्लाक में स्थित गाँव कोट में 35 किसानों का इस

मंडी का महादेव गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज…
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया गया । अजय कुमार (वैज्ञानिक सहायक) द्वारा खरीफ सीजन के मक्की पर किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ किया गया।
अजय कुमार (वैज्ञानिक सहायक) ने किसान पाठशाला में ट्राइकोडर्मा जैविक फफूंदी नाशक से बीज का उपचार व मिट्टी का उपचार विधि के बारे में किसानों को बताया, और किसानो को एकीकृत कीट प्रबन्धन के फायदे व रासायनिक कीटनाशको के
दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी I इसके अलावा खेत में मिलने वाले मित्र कीट व दुश्मन कीट की पहचान करने के विभिन्न तरीके और साथ में मक्की में लगने वाले कीटो
राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित
और उसका उपचार करने के तरीके और मक्की में लगने वाला फाँल आर्मीवार्म के रोकधाम के बारे में जानकारी बताई I इस कार्यक्रम में प्रधान सोमा देवी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









