Home अध्यात्म शिमला के संकट मोचन मंदिर में चोरी: चांदी के तीन मुकुट, सोने...

शिमला के संकट मोचन मंदिर में चोरी: चांदी के तीन मुकुट, सोने की नथ और दानपात्र से नकदी चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

01 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला के श्री संकट मोचन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर के गर्भगृह से भगवान के चांदी के तीन मुकुट तथा माता सीता की लगभग एक तोला वजनी सोने की नथ चोरी कर ली गई। इसके अतिरिक्त मंदिर में रखे दानपात्र से नकदी भी चोरी की गई है।

इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम, जिला शिमला में अभियोग संख्या 236/2026, दिनांक 01.11.2026, धारा 331(4), 305(D) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। जिला शिमला पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा चोरी की घटना में संलिप्त व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उक्त मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसकी तस्वीर आम जनता के साथ साझा की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिखाई दे रहे व्यक्ति को पहचानता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया तुरंत पुलिस थाना बालूगंज अथवा जिला शिमला पुलिस को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here