Home क्राइम 24 घंटे में लाखों की आभूषण चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में लाखों की आभूषण चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

5
0

हिमाचल समय न्यूज़,

27 जून / बिलासपुर।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की घुमारवीं थाना पुलिस ने बस अड्डा क्षेत्र में हुई लाखों रुपये के आभूषण चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने एवं चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि घुमारवीं बस अड्डा क्षेत्र में शिकायतकर्ता के बैग से उसकी पत्नी के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत पुत्र सूरज भान निवासी आर्य नगर, गुहाना (जिला सोनीपत, हरियाणा), विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी अशरफगढ़ (जिला जींद, हरियाणा), राकेश कुमार पुत्र राजा सिंह निवासी गुहाना (जिला सोनीपत, हरियाणा) तथा सूरजभान पुत्र बारू राम निवासी गुहाना (जिला सोनीपत, हरियाणा) के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड तथा अन्य संभावित मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घुमारवीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए गए हैं तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here