Home डेली न्यूज़ शिमला में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 81 वीं...

शिमला में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 81 वीं जयंती

91
0
#81stBirthAnniversary

हिमाचल समय, शिमला, 20 अगस्त।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को शिमला में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। छोटा शिमला में सद्भावना चौक पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Jeevan Ayurveda Clinic

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निशानेबाज़ों का कमाल, स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण और रजत जीतकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें दूरदर्शी नेता बताया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच दी। अमेरिका द्वारा सुपर कंप्यूटर देने से इनकार करने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि भारत 21वीं सदी में आईटी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

आज आईटी सेक्टर में भारत की जो साख बनी है, वह राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतों व शहरी निकायों में

महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाकर राजीव गांधी ने सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए आज महिलाओं को विधानसभा में 33% आरक्षण मिलने जा रहा है।

वहीं इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। आईटी क्रांति से लेकर पंचायती राज व्यवस्था तक, उनके योगदान का लाभ आज भी देश उठा रहा है।

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर ने पूरे किए 100 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक फैसलों का साक्षी

वहीं संगठन को लेकर पूछे सवाल को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन को मज़बूत करने को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।

विदित चौधरी को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है और रजनी पाटिल के साथ होने वाली बैठक में संगठन विस्तार और संरचना पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here