Home डेली न्यूज़ बघाट बैंक सोलन ऋण प्रकरण में मेघ राम शर्मा गिरफ्तार, कोर्ट में...

बघाट बैंक सोलन ऋण प्रकरण में मेघ राम शर्मा गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

83
0
Baghat Bank Solan
दिनांक 25 अक्तूबर 2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar, Co-operative Societies, Solan द्वारा मेघ राम शर्मा के विरुद्ध धारा 75(A) भूमि राजस्व अधिनियम, 1954 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

सोलन, 10 नवम्बर 2025।
दिनांक 25 अक्तूबर 2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar, Co-operative Societies, Solan द्वारा मेघ राम शर्मा के विरुद्ध धारा 75(A) भूमि राजस्व अधिनियम, 1954 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

मुख्यमंत्री ने जिला मंडी में 13.14 करोड़ की लागत से बने राजकीय महाविद्यालय पनारसा के भवन का लोकार्पण किया

Jeevan Ayurveda Clinic

उक्त व्यक्ति ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, जिसे वह निर्धारित अवधि के भीतर वापस करने में असफल रहा। इस कारण बैंक द्वारा उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया। ब्याज सहित उसकी कुल देनदारी ₹32,79,083/- रुपये बनती है।

ऋण की अदायगी न होने पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में उसके विरुद्ध लोन रिकवरी का मामला चल रहा था। कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

इस वारंट की अनुपालना करते हुए सोलन पुलिस की टीम ने 09 नवम्बर 2025 को नेरवा से आरोपी मेघ राम शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को सहायक पंजीयक सभाएं सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

इस संदर्भ में अब तक Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा बघाट बैंक सोलन से ऋण लेने वाले 22 डिफॉल्टरों के विरुद्ध भी वारंट जारी किए गए हैं। इन सभी को कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।

आत्मनिर्भर हिमाचल सिर्फ़ नारा नहीं, बल्कि हमारा जुनून: मुख्यमंत्री

अब तक 22 में से 10 आरोपियों/डिफॉल्टरों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 12 आरोपी/डिफॉल्टरों की तलाश जारी है। इनमें 11 शिमला व सिरमौर जिलों से संबंधित हैं, तथा 1 आरोपी सोलन जिला से संबंधित है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here