Home क्राइम एनडीपीएस अभियान में बड़ी सफलता, पंजाब के दो तस्कर 10 ग्राम हेरोइन...

एनडीपीएस अभियान में बड़ी सफलता, पंजाब के दो तस्कर 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

09 मई/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर शिमला पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09-05-2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम सुबह के समय लालपानी बस स्टॉप क्षेत्र में गश्त व निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन में सवार दो व्यक्ति शिमला शहर में चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने आ रहे हैं और लालपानी बस स्टॉप स्थित एक टी-स्टॉल के पास डिलीवरी के लिए मौजूद हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को टी-स्टॉल के पास रोक लिया। वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में ली गई। इस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान निशान सिंह (निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब) और गुरप्रीत सिंह (निवासी जिला कपूरथला, पंजाब) के रूप में हुई।

तलाशी में वाहन से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा कुछ नकदी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी मादक पदार्थ के अवैध कब्जे और परिवहन में संलिप्त पाए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 49/2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की आगामी जांच जारी है कि वे कितने समय से इस गिरोह से जुड़े थे और शिमला में उनके अन्य संपर्क कौन-कौन हैं।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी है और आमजन से अपील की है कि वे मादक पदार्थों की तस्करी की कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here