Home बिज़नेस सोलन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) के चुनाव में जगमोहन ठाकुर बने...

सोलन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) के चुनाव में जगमोहन ठाकुर बने अध्यक्ष, धीरज चौधरी महासचिव

4
0

भावना ठाकुर,

09 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (HRA) सोलन के हाल ही में संपन्न चुनावों में नए पदाधिकारियों का चुनाव हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर जगमोहन ठाकुर, महासचिव पद पर धीरज चौधरी तथा कोषाध्यक्ष पद पर जतिन साहनी निर्वाचित हुए हैं।

इनके निर्वाचन पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों सहित आम लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शुभकामना संदेश में कहा गया है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने अनुभव, मेहनत और दूरदर्शी नेतृत्व से HRA सोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहेगा।

लोगों ने आशा जताई है कि नए नेतृत्व में HRA सोलन व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here