Home क्राइम सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: चिट्टा तस्करी के दो आदतन अपराधी निवारक...

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: चिट्टा तस्करी के दो आदतन अपराधी निवारक हिरासत में भेजे गए

5
0

भावना ठाकुर,

08 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपने अभियान के तहत दो आदतन अपराधियों को PIT NDPS Act, 1988 के तहत निवारक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई उन अपराधियों के खिलाफ की गई है जो लगातार चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए थे।

पुलिस अधीक्षक सोलन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े कई मामले दर्ज थे। लंबे समय से ये तस्करी के अवैध धंधे में सक्रिय थे। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से प्रदेश सरकार को इनकी निवारक हिरासत के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिन्हें सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी।

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. मुकेश कुमार (आयु 36 वर्ष), पुत्र बलदेव राज वर्मा, निवासी गाँव कालर जेरी, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन।
  2. सूरज कुमार (आयु 29 वर्ष), पुत्र मन सुख, निवासी गाँव घड़सी कुकाना, तहसील कसौली, जिला सोलन।

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार दोनों को तीन-तीन माह के लिए निवारक हिरासत में जिला कारागार सोलन भेज दिया गया है। पुलिस थाना दाड़लाघाट और कसौली की टीमों ने आज 8 मई 2026 को इन्हें गिरफ्तार कर जेल पहुँचाया।

गौरतलब है कि मुकेश कुमार पुलिस थाना दाड़लाघाट क्षेत्र का निवासी है, जबकि सूरज कुमार कसौली क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों पर चिट्टा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

जिला सोलन पुलिस अब तक 15 आदतन अपराधियों को भेज चुकी है निवारक हिरासत में

जिला पुलिस सोलन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 15 आदतन अपराधियों को धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के तहत निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी नशा तस्करी में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here