Home क्राइम मॉल पार्किंग से तीन युवक गिरफ्तार, 7 ग्राम हेरोइन बरामद; सप्लायर भी...

मॉल पार्किंग से तीन युवक गिरफ्तार, 7 ग्राम हेरोइन बरामद; सप्लायर भी अरेस्ट

4
0

भावना ठाकुर,

08 मई/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की एसआईयू (विशेष जांच इकाई) ने एक गुप्त सूचना पर 5 मई को विवंता मॉल, सोलन की पार्किंग में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने एक टीयूवी गाड़ी में बैठे तीन युवकों के कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 29,000 रुपये नकद बरामद किए। तीनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

· देवेंदर बत्ता (43) निवासी गांव शाम्बर, सोलन।
· तेज सिंह (39) निवासी गांव खड़ींन, कसौली, सोलन।
· शुभम ठाकुर (30) निवासी गांव चैली, जिला शिमला।

थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज कर आरोपियों को 6 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला।

सप्लायर तक पहुंची पुलिस
रिमांड अवधि में तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पता चला कि ड्रग्स जीरकपुर (पंजाब) से खरीदा गया था। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के तहत मनदीप (23) पुत्र दलबीर सिंह, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला माटौर, जिला कैथल (हरियाणा) को जीरकपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.41 ग्राम हेरोइन भी बरामद की। उसे आज 8 मई को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया कि देवेंदर बत्ता के खिलाफ सोलन और परवाणू में एनडीपीएस के 2 मामले दर्ज हैं। वहीं, तेज सिंह के खिलाफ परवाणू, धरमपुर, सोलन, हमीरपुर और पिंजौर (हरियाणा) में ड्रग तस्करी के कुल 6 मामले हैं। इसके अलावा, तेज सिंह के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं के तहत 3 अन्य मामले भी दर्ज हैं। शुभम और मनदीप के रिकॉर्ड की जांच जारी है।

अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, और उनसे 12.48 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here