Home ट्रेंडिंग निजी क्षेत्र में 320 पदों पर होगी भर्ती, साक्षात्कार 12 व 13...

निजी क्षेत्र में 320 पदों पर होगी भर्ती, साक्षात्कार 12 व 13 नवंबर को मंडी व सुंदरनगर में

5
0

हिमाचल समय न्यूज़,

07 नवंबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश कर रहे युवाओं के लिए प्रोटैक सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड, मोहाली, पंजाब द्वारा कुल 320 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 300 पद हिंदी भाषी उम्मीदवारों तथा 20 पद अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 16,000 रुपए प्रतिमाह तथा अंग्रेजी भाषी उम्मीदवारों के लिए 16,000 रुपए से 18,000 रुपए प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को मोहाली, पंजाब में कंपनी के कार्यालय में कार्य करना होगा। कार्य का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा। कंपनी द्वारा फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों उम्मीदवारों को अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, मंडी, में 12 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से तथा उप- रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 13 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here