Home ट्रेंडिंग बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री...

बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

07 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हिमाचल प्रदेश के पक्ष में निर्णय आने के बाद आज नई दिल्ली से शिमला पहुंचने पर उनके सरकारी आवास ओकओवर शिमला में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र कुमार तथा पार्षदों द्वारा उन्हें सम्मानित कर इस मामले में किए गए प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनके समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का फूलों की मालाओं तथा नाटी नाचकर स्वागत किया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक पग उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here