
हिमाचल समय, मंडी, 09 जुलाई।
- नड्डा अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए और हर प्रभावित व्यक्ति तक सरकार की सहायता शीघ्र पहुंचे
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
- केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है
- नड्डा पुष्प राज और तिलक राज ने मिले जिन्होंने इस त्रासदी में अपने माता पिता को खो दिया
- फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, अस्थाई आश्रय देने और भोजन व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और बादल फटने व भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति का निरीक्षण किया।

भाजपा सोलन से मंडी के बाढ़ पीड़ितों को राहत, भेजी कंबल और रसोई किट
नड्डा ने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बात की। उन्होंने थुनाग में भी आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और
लोगों से बात की साथ ही उन्होंने करसोग और धर्मपुर में हुए नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान जेपी नड्डा ने साथ हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद थे।
जेपी नड्डा ने सबसे पहले मंडी जिला के सुंदरनगर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए और हर प्रभावित व्यक्ति तक सरकार की सहायता शीघ्र पहुंचे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है और आवश्यक संसाधन समय पर मुहैया कराए जा रहे हैं। तत्पश्चात उन्होंने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा किया,
जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट की। इस दौरान वह पुष्प राज और तिलक राज ने मिले जिन्होंने इस त्रासदी में अपने माता पिता को खो दिया।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनके पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इसके बाद नड्डा ने मंडी जिले के ही
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वन महोत्सव गया
थुनाग गांव का दौरा किया, जहां भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, अस्थाई आश्रय देने और
भोजन व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने राहत शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया और इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







