Home ट्रेंडिंग गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम...

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

3
0

भावना ठाकुर,

22 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दिनांक 21 एवं 22 नवंबर 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आनंदमय गणित’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य गणित शिक्षण को अधिक रुचिकर, आनंदमय, गतिविधि-आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना तथा शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित करवाना था। इस अवसर पर संसाधन व्यक्तियों के रूप में डॉ. शिवानी शर्मा एवं जैरनैल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को खेलों, पहेलियों, रोचक गतिविधियों एवं दैनिक जीवन के उदाहरणों द्वारा सरलता से समझाने के विभिन्न तरीके साझा किए।

उन्होंने बताया कि गणित को केवल सूत्रों एवं गणनाओं तक सीमित न रखकर प्रयोग, अनुभव एवं सहभागिता के माध्यम से किस प्रकार आनंदमय बनाया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता एवं गणित के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने की विभिन्न शिक्षण विधियों से अवगत करवाया गया। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक अधिगम, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बख्शी ने दोनों संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा साझा किए गए ज्ञान, अनुभव एवं उपयोगी मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यशाला के दौरान सीखी गई प्रत्येक गतिविधि एवं नवीन शिक्षण पद्धति को अपनी-अपनी कक्षाओं में अवश्य लागू करें, ताकि विद्यार्थी गणित को बोझ न समझकर आनंद एवं उत्साह के साथ सीख सकें। उन्होंने शिक्षकों को अपने शिक्षण में रचनात्मकता, नवाचार एवं व्यावहारिक गतिविधियों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण से शिक्षकों को अपनी कक्षाओं में गणित शिक्षण को अधिक प्रभावशाली, सरल, रोचक एवं व्यावहारिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के सतत व्यावसायिक विकास एवं शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को सशक्त बनाना, शिक्षण कौशल को उन्नत करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here