भूपेंद्र ठाकुर,
22 नवंबर / शिमला।
पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 112/26 दिनांक 13.08.2026, धारा 356, 353(1)(B), 353(1)(C), 248(b) एवं 238(b) BNS के अंतर्गत दर्ज मामले में आरोपी सुशील शर्मा उर्फ सुनील शर्मा, निवासी ठियोग (47 वर्ष) को दिनांक 21.11.2026 को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने आस्था फाउंडेशन ठियोग ट्रस्ट के नाम से संचालित फेसबुक पेज के माध्यम से शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी कथित असत्य एवं मानहानिकारक आरोप तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित की थीं। अन्वेषण के दौरान आरोपी ने विवादित पोस्ट एवं वीडियो स्वयं अपलोड करने तथा बाद में उन्हें डिलीट करने की बात स्वीकार की है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना ठियोग में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित करने के संबंध में अभियोग संख्या 176/26 दिनांक 18.11.2026 भी दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी को पूर्व में धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस जारी कर भविष्य में इस प्रकार के अपराध न करने तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने के लिए पाबंद किया गया था। इसके बावजूद उसके विरुद्ध इसी प्रकृति के अन्य अभियोग भी दर्ज हुए हैं।
आरोपी द्वारा पूर्व नोटिस की शर्तों का उल्लंघन करने, डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने तथा अपराध की पुनरावृत्ति के दृष्टिगत उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।






