Home राजनीतिक भाजपा सोलन से मंडी के बाढ़ पीड़ितों को राहत, भेजी कंबल और...

भाजपा सोलन से मंडी के बाढ़ पीड़ितों को राहत, भेजी कंबल और रसोई किट

91
0
BJP Solan
बुधवार 9 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने मंडी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना की।

हिमाचल समय, सोलन, 09 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश और बाढ़ के प्रकोप के बीच सोलन जिले से एक संवेदनशील और सहायक पहल की गई है। बुधवार 9 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने मंडी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना की।

Jeevan Ayurveda Clinic
tapan add

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वन महोत्सव गया

यह सामग्री PWD रेस्ट हाउस सोलन से रवाना की गई, जिसमें 37 रसोई किट और 650 कंबल शामिल थे। इस अवसर पर मां शूलिनी से प्रार्थना की गई कि पीड़ितों को शीघ्र राहत और सामान्य स्थिति प्राप्त हो।

भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल के अध्‍यक्ष शैलेंद्र गुप्‍ता ने मंडल की ओर से उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है। साथ ही, भाजपा मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कठिन घड़ी में पार्टी हर हाल में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

मंडल अध्यक्ष ने राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, नगर निगम उपमहापौर मीरा आनंद, और मंडल के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थिति में विवेक नंदराम कश्यप, संजीव मोहन,

मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, दिनेश शुक्ला, जगदीश गर्ग, राजीव गुप्ता, गौरव राजपूत, लाविका राजू कुंद्रा, रचित साहनी, प्रियंका अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पार्षद सुषमा शर्मा, अमरदीप पंजा, मुकेश शर्मा, विजय भूपेंद्र बंसल, संजय वर्मा, रोमिल चंदेल, राधिका कपूर, विदित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भाजपा शिमला मंडल ने करसोग के लिए बर्तन किट की गाड़ी को दिखाई झंडी

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल भौतिक सहायता पहुंचाना था, बल्कि बाढ़ पीड़ितों के साथ भावनात्मक एकता भी दिखाना था। भाजपा सोलन मंडल ने स्पष्ट किया है कि राज्य के किसी भी कोने में संकट के समय मदद पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here