Home क्राइम ईस्ट शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: निर्माणाधीन भवन से तार चोरी के...

ईस्ट शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: निर्माणाधीन भवन से तार चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

15 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना ईस्ट शिमला के अंतर्गत विकासनगर के निचले अंजी स्थित एक निर्माणाधीन भवन से बिजली की तारें चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता पूनम के बयान के आधार पर दिनांक 12.11.2026 को अभियोग संख्या 108/2026, धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को चिह्नित कर पकड़ा। इनमें से दो आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस ने चोरीशुदा सभी बिजली की तारें बरामद कर ली हैं, जिससे मामले में 100% रिकवरी सुनिश्चित हुई है।

शिमला पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित अन्वेषण और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क और सतर्कता को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here