Home हिमाचल प्रदेश गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वन महोत्सव गया

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वन महोत्सव गया

134
0
Van Mahotsav
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दिनांक 9 जुलाई, 2025 को ‘वन महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया

हिमाचल समय, सोलन, 09 जुलाई।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दिनांक 9 जुलाई, 2025 को ‘वन महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

EKANT AD

भाजपा शिमला मंडल ने करसोग के लिए बर्तन किट की गाड़ी को दिखाई झंडी

Jeevan Ayurveda Clinic

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा बारहवीं के छात्रों द्वारा संचालित विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें “वन महोत्सव” विषय पर सुविचार, भाषण, नुक्कड़ नाटक और संकल्प की प्रस्तुति ने सभी को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

बालवाटिका से कक्षा दूसरी के नन्हे विद्यार्थियों ने हरे वस्त्र धारण कर वृक्षारोपण किया। कक्षा तीसरी से पाँचवी के विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण एवं बीज रोपण गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण में जागरूकता दर्शाई।

कक्षा छठी से आठवीं के लिए आयोजित की गई अंतरसदनीय नाटक प्रतियोगिता, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे:
प्रथम स्थान – ऋग्वेद सदन
द्वितीय स्थान – सामवेद सदन
तृतीय स्थान – यजुर्वेद सदन

दूसरी तरफ कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने “एक पौधा लगाओ” अभियान में भाग लिया । कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने एक हरित रैली के माध्यम से आमजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया ।


विद्यालय के सभी छात्रों ने विद्यालय परिसर एवं आस-पास वृक्षारोपण किया गया, जिससे वातावरण में हरियाली की अनुभूति हुई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा हेतु सदैव सजग रहने की प्रेरणा दी

और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “प्रकृति के संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है और आज की युवा पीढ़ी ही हरियाली की सच्ची रक्षक है।”

जेपी नड्डा का जिला मंडी का दौरा, क्षतिग्रस्त क्षेत्र का करेंगे दौरा : बिंदल
उन्होंने कहा इस सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय प्रबंधन समीति, शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता, रचनात्मकता और सामूहिक प्रयासों को जाता है। वन महोत्सव ने न केवल प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को बल दिया, बल्कि विद्यार्थियों के नैतिक विकास में भी एक सकारात्मक भूमिका निभाई।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

gagan hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here