
हिमाचल समय, शिमला, 08 जुलाई।
भाजपा शिमला मंडल द्वारा करसोग विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त इलाकों के लिए 21 बर्तन किट भेजी गई। इस वाहन को शिमला शहर से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यह वाहन बस स्टैंड से करसोग के लिए गया।

जेपी नड्डा का जिला मंडी का दौरा, क्षतिग्रस्त क्षेत्र का करेंगे दौरा : बिंदल
भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा की मंडी जिला के करसोग में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ शिमला शहरी विधानसभा का संपूर्ण परिवार खड़ा है।
जान-माल की इस हानि ने हम सभी को व्यथित किया है। एक ज़िम्मेदार नागरिक के नाते, हमने शिमला शहर से राहत सामग्री — विशेष रूप से ज़रूरतमंदों के लिए आवश्यक बर्तन — रवाना की है।
दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं, हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सबको इस कठिन समय से लड़ने की शक्ति दे। संजय सूद ने बताया कि बर्तन किट में बर्तन किट में 1 कुकर, 1 कड़ाही, 6 थाली, गिलास, कटोरियां, चम्मच, चकला, बेलन, बाल्टी, मग इत्यादि होगा,
इस किट को मिनी किचन भी कहा जा सकता है। इस किट को वितरण कर भाजपा का यह एक छोटा सा सेवा का प्रयास है और धरातल पर नुकसान बहुत ज्यादा है, जिसकी भरपाई असंभव है।
पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, किमी सूद, तरुण राणा, ऋतु, सुनील, पुनीता, विक्रम, पीयूष नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








