Home क्राइम शिमला जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

10 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला जिले के अंतर्गत पुलिस थाना रोहड़ू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चिड़गांव के बोटीनाला, कंडा रोड स्थित एक किराए के कमरे में छापेमारी की। इस दौरान तीन व्यक्तियों के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रवीन कुमार (पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी टिपरोली, तहसील जांगला, जिला शिमला), धीरेन्द्र सिंह (पुत्र मुखन सिंह, निवासी जांगला) और रूपेश कुमार (पुत्र बिहारी लाल, निवासी चिरगांव) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत अभियोग संख्या 83/2026 दर्ज किया है।

आज सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लिंक का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की दलदल से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here