Home क्राइम निर्माणाधीन होटल से कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

निर्माणाधीन होटल से कॉपर वायर चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

27 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना सदर शिमला में एक शिकायत के आधार पर निर्माणाधीन होटल से कॉपर वायर चोरी होने के संबंध में अभियोग संख्या 128/2026, अधीन धारा 305(a), 331(4) BNS दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 25.09.2026 को निर्माणाधीन होटल के स्टोर से कॉपर वायर एवं अन्य वायरिंग की तारें चोरी पाई गईं।

मामले की जांच के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें तीन संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर कट्टे लेकर घटनास्थल के आसपास दिखाई दिए। स्थानीय जानकारी एवं खुफिया सूत्रों के आधार पर तीनों संदिग्धों को डाउनडेल, फागली से तलाश कर पूछताछ हेतु पुलिस थाना सदर लाया गया।

पूछताछ के दौरान उनकी पहचान अजय साहनी उर्फ ललटू पुत्र श्री राम उदगार साहनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जिला दरभंगा, बिहार, हाल निवासी डाउनडेल, फागली, शिमला; संजय पुत्र श्री अकलू साहनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, हाल निवासी डाउनडेल, फागली, शिमला तथा सैंटी पुत्र श्री उपेन्द्र साहनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी जिला दरभंगा, बिहार, हाल निवासी डाउनडेल, फागली, शिमला के रूप में हुई।

मामले में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 26.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा। आरोपियों से चोरीशुदा माल की बरामदगी अमल में लाए जाने की पुष्टि हुई है। अभियोग में अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here