Home ट्रेंडिंग आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर...

आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी

4
0

भावना ठाकुर,

03 जुलाई / अर्की (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि आमजन तक विकास के लाभ पंहुचाने के लिए योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाना नितांत आवश्यक है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को निर्धारित समयावधि में व्यय किया जाए ताकि लोगों को विकास योजनाओं के लाभ समय पर प्राप्त हो सकें।


संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गाय का दूध 61 रुपये तथा भैंस का दूध 71 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की 50 रुपये तथा गेहूं 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से क्रय की जा रही है। किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वन विभाग पौधे उपलब्ध करवा रहा है तथा पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नई सोच के साथ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होेंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वह योजनाओं की पूर्ण जानकारी आम लोगों तक पहुंचाए ताकि लोग इन योजनाओं का भरपुर लाभ उठा सकें।
संजय अवस्थी ने कहा कि गत साढे़ तीन वर्षों में अर्की विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को समय-समय पर विकास के लिए धन उपलब्ध करवाया गया है। यह प्रयास किया गया हैै कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास हो और लोगों को विकास के लाभ समय पर मिलें। उन्होंने उपस्थित जन समूह से आग्रह किया कि विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
उन्होंने विश्राम गृह अर्की में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।
प्रदेश कांग्रेस समिति की महासचिव और विधानसभा क्षेत्र अर्की की प्रभारी अनीता वर्मा, खण्ड ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत के पार्षद गण तथा नवनिर्वाचित प्रधान, उप-प्रधान, बीडीसी सदस्य उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बोर्ड संदीप कुमार, एसडीओ जल शक्ति विभाग विनय कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बेली राम, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी डीएफओ कुनिहार राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here