Home चुनाव कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने नगर निगम सोलन के सभी 17 नवनिर्वाचित...

कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने नगर निगम सोलन के सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ अपने मत का किया प्रयोग

4
0

भावना ठाकुर,

03 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

उपायुक्त सोलन ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम सोलन के महापौर तथा उप महापौर का निर्वाचन 2012 के नियम 81-ए, 81-बी तथा 81-सी नियम के अनुरूप निर्वाचन करवाया।
सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने नगर निगम सोलन के सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ अपने मत का प्रयोग किया।


महापौर के पद के लिए वार्ड नंबर 02 की पार्षद सुषमा शर्मा और वार्ड नंबर 09 की पार्षद मीनाक्षी शर्मा तथा उप महापौर के पद के लिए वार्ड नंबर 03 के पार्षद गौरव तथा वार्ड नम्बर 13 के पार्षद नरेंद्र कुमार के लिए मत डाले गए।
निर्वाचन के उपरांत मतो की गिनती के पश्चात सुषमा शर्मा को महापौर तथा गौरव को उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया।
नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here