भावना ठाकुर,
12 अक्टूबर / सोलन।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल एवं इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर लोकतंत्र, संविधान और जनाधिकारों की रक्षा के लिए आज 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को दिल्ली में आयोजित विशाल जनआंदोलन / धरना में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सशक्त भागीदारी की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के आदेशानुसार, महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा जी द्वारा जारी अपील के तहत शहर कांग्रेस कमेटी, सोलन के अध्यक्ष पुनीत शर्मा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोपहर 1:00 बजे हिमाचल भवन, नई दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर पुनीत शर्मा ने कहा कि यह केवल रैली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की निर्णायक लड़ाई है। सोलन शहर कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के साथ खड़ी है और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है।






