Home ट्रेंडिंग पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर वापस ले सरकार, 18 बोर्ड-निगमों की रुकी पेंशन...

पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर वापस ले सरकार, 18 बोर्ड-निगमों की रुकी पेंशन तुरंत जारी करे: कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी

3
0

भावना ठाकुर,

26 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव सफदर हुसैन तथा जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार से 19 नवंबर को पेंशनरों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर को तुरंत वापस लेने की मांग की है। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर तथा आठ अन्य लोगों के विरुद्ध की गई एफआईआर की कड़ी निंदा की है। प्रेस को जारी वक्तव्य में सफदर हुसैन और विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने सरकार से स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुरेश ठाकुर और अन्य आठ लोगों पर दर्ज एफआईआर को अविलंब वापस लिया जाए। पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान प्रदेश के उन 18 बोर्ड और निगमों के पेंशनरों की गंभीर स्थिति की ओर दिलाया, जिन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में पेंशन ही वरिष्ठ नागरिकों की आजीविका और चिकित्सा खर्चों का मुख्य सहारा है, ऐसे में पेंशन रोका जाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रभावित 18 बोर्ड और निगमों के पेंशनरों की रुकी हुई पेंशन को बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here