हिमाचल समय, सोलन, 18 नवंबर।
पुलिस थाना धर्मपुर को सोमवार को सनवारा इलाके में एक शराब ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का मृत शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।
विनोद सुल्तानपुरी ने धर्मपुर में एंटी चिट्टा अभियान का किया शुभारम्भ
मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान और कई अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए वहां मौजूद लोगों और आसपास के ढाबों व होटलों में काम करने वालों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया।
पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही मृतक के शव का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र भी नहीं बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 15 नवंबर को स्थानीय लोगों ने इस व्यक्ति को इलाके में घूमते हुए देखा था, जो नशे की हालत में लग रहा था। अभी तक की जांच में किसी ने भी मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल, यह माना जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत किसी बीमारी या ठंड के कारण हुई है, हालांकि जांच जारी है।
मंडी में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य शुरू, विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की
मृतक के शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए एम.एम.यू. सुल्तानपुर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 174 बी.एन.एस.एस., 2023 (अपराधिक प्रक्रिया संहिता, 2023 की धारा 174 – अप्राकृतिक मृत्यु की जांच) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







