
हिमाचल समय, सोलन, 10 जून।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के छात्रों ने 06 जून से 08जून ,2025 तक शिमला में आयोजित ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की फिर बढ़ी मुश्किलें,कसौली दुष्कर्म केस सेशन कोर्ट में रिओपन हुआ केस
इस प्रतियोगिता में किप्स स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया और तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
कक्षा 10 की प्रियांशी अरोड़ा ने 10 मीटर एयर राइफल (महिला – सब यूथ) श्रेणी में 378/400 स्कोर करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता ।
कक्षा 11 के अंश कौशल ने 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष – सब यूथ) में 385/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक स्थान प्राप्त किया।
कक्षा सातवीं के छात्र लक्ष्य कौशल ने 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष – सब यूथ) स्पर्धा में 361/400 अंक अर्जित करते हुए रजत पदक जीता।
कक्षा 9 के अर्नव खुराना ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल (सब यूथ) में 164/400 स्कोर कर रजत पदक जीता।
कक्षा 11 के गरिमन ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष एकल आई एस एस एफ में 536/600 अंकों के साथ कांस्य पदक एवं यूथ पुरुष आई एस एस एफ में रजत पदक हासिल किया।
कक्षा 11 के वीरेन गुलिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल (यूथ) श्रेणी में 367/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं, कक्षा 12 के गिरीश कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल (यूथ) श्रेणी में 317/400 स्कोर कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विद्यालय लौटने पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया एवं उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को
स्टार कराटे अकादमी का धमाकेदार प्रदर्शन
उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह खेल भावना और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








