Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.120 किलोग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.120 किलोग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

11
0

भूपेंद्र ठाकुर,

04 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत वर्ष 2026 की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप बरामद कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

स्पेशल सेल, जिला शिमला को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्य से एक बड़ा चिट्टा तस्कर शिमला में नशा सप्लाई करने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिला सीमा शोघी के निकट सुनियोजित ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपी विजय कुमार (पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा, आयु 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी नशा तस्करी के खिलाफ बदली हुई रणनीति का सबसे बड़ा उदाहरण है।

फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और पूछताछ जारी है। पुलिस ने संभावित अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here