Home अध्यात्म संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सोलन में भव्य...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सोलन में भव्य कलश यात्रा निकाली गई

9
0

भावना ठाकुर,

04 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी (वाराणसी) से 29 जुलाई को प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा आज सोलन पहुँची। यह यात्रा ऊना एवं नाहन से होते हुए कल सोलन शहर में प्रवेश कर आज दुर्गा मंदिर, माल रोड तक भव्य शोभायात्रा के रूप में निकाली गई।

इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। दुर्गा मंदिर, माल रोड में पवित्र कलश की विधिवत स्थापना के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

डॉ. राजीव सैजल ने कहा — प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मनाई जा रही है भव्य जयंती

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा एवं सोच के कारण यह 650वीं जयंती पूरे देश में भव्य रूप से मनाई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी मंडलों के लिए 13 पवित्र कलश तैयार कर संबंधित मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए, ताकि प्रत्येक मंडल में भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। इसके बाद कलश यात्रा अपने अगले पड़ाव शिमला के लिए रवाना हो गई।

वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी से समरसता, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here