Home ट्रेंडिंग कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कल्पा में भाजपा का जनाक्रोश,...

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कल्पा में भाजपा का जनाक्रोश, सरकार से मांगा चार वर्षों का हिसाब

5
0

हिमाचल समय न्यूज़,

29 अगस्त / रिकांगपिओ (किन्नौर)।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी कल्पा मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष श्री कंवर सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं किन्नौर की स्थानीय समस्याओं को लेकर विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग चार वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन किन्नौर की जनता आज भी अनेक मूलभूत समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रही है। जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर हुए विकास कार्यों का हिसाब चाहिए। सरकार बताए कि इन वर्षों में किन्नौर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वास्तव में क्या ठोस कार्य किए गए।

रैली में मुख्य वक्ता सूरत नेगी ने स्थानीय विधायक एवं मंत्री श्री जगत सिंह नेगी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए।

सूरत नेगी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सत्ता और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में रहने के बावजूद क्षेत्र की कई समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। भाजपा ने स्थानीय विधायक से पूछा कि वे जनता के सामने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और अधूरे पड़े विकास कार्यों का हिसाब रखें।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है। यदि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल जनता उठा रही है, तो सरकार और स्थानीय विधायक की जिम्मेदारी है कि वे इनका स्पष्ट जवाब दें। जनता की आवाज को नजरअंदाज करके सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती।

जनाक्रोश रैली को भाजपा जिला किन्नौर अध्यक्ष श्री यशवंत नेगी, श्री हकीम नेगी, श्री नरेंद्र नेगी तथा श्री इंदर सैन नेगी ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किन्नौर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा किन्नौर के प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगती रहेगी। कांग्रेस सरकार को यह समझना होगा कि सत्ता जनता की सेवा और विकास के लिए होती है, न कि जनता के सवालों से बचने के लिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा किन्नौर की जनता की आवाज को सड़क से लेकर सरकार तक पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

“जनता के सवालों का जवाब दो — किन्नौर के विकास का हिसाब दो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here