भावना ठाकुर,
19 जुलाई / सोलन।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था प्रणव – थिएटर बियोंड थिएटर, सोलन के सदस्यों ने रविवार को बसाल के समीप स्थित एक प्राकृतिक जल स्रोत के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान संस्था के प्रधान संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस दौरान सदस्यों ने जल स्रोत के आसपास फैली गंदगी, टूटी-फूटी मूर्तियों के अवशेष, कबाड़ और अन्य कचरे को एकत्र कर क्षेत्र की सफाई की। संस्था के सदस्यों ने लोगों से प्राकृतिक जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील भी की।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि संस्था रंगमंच और कला के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि गत माह करोल यात्रा के दौरान भी संस्था के सदस्यों ने करोल क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई कर प्लास्टिक की बोतलें, रैपर और अन्य कचरे को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया था।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है, ताकि उनमें समाज के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित हो सके।
स्वच्छता अभियान में संजीव अरोड़ा, कुमार शानू, अर्पित, हेमंत अत्रि, आस्था, योगिता, करिश्मा, अदिति, नीरज, विधित, एकता, रिद्धिमा, खुशी, हिमांशु, पायल सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।








