Home ट्रेंडिंग हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय, 18 अगस्त को कई जिलों में भारी...

हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय, 18 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

39
0

भूपेंद्र ठाकुर,

17 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19, 20 और 21 अगस्त को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग के 17 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। कड़ौला में 7, धर्मशाला में 7 और धर्मशाला ऑब्जर्वेटरी में 3 सेंटीमीटर, जोत में 5, सराहन में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा जोगिंदरनगर, देहरा गोपीपुर, नाहाकुआं, ब्राह्मणी, ऊना, गुलेर, बरठीं और कसौली समेत कई स्थानों पर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

18 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि ऊना, हमीरपुर और चंबा में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। शिमला और सोलन में भी अलग-अलग जगह भारी बारिश हो सकती है। कांगड़ा और सिरमौर में 19, 20 और 21 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की चेतावनी कम है, हालांकि इन क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here