Home क्राइम अर्की में विवाद के दौरान महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

अर्की में विवाद के दौरान महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

4
0

भावना ठाकुर,

29 जुलाई / अर्की , (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना अर्की ने एक गंभीर घटना में 52 वर्षीय महिला की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरदीश कुमार उर्फ हनी (पुत्र विजय सिंह, निवासी कुइरू, अर्की) पर ग्रामीण शुभम की माता मीना देवी को धक्का देने का आरोप है, जिससे वह 10 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में नागरिक अस्पताल अर्की में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

27 जुलाई की शाम को शुभम (पुत्र गोविन्द राम, निवासी कुइरू) अपने घर के पास सड़क पर टहल रहे थे। लौटते समय रास्ते में पहले से बैठे अनु (हरदीश कुमार) ने उन्हें अकेला देखकर अचानक गले से पकड़ लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। शुभम ने किसी तरह अपना गला छुड़ाया और मदद के लिए अपनी माता मीना देवी व पत्नी को फोन किया।

जब दोनों महिलाएँ मौके पर पहुँचीं और झगड़े का कारण पूछने लगीं, तो आरोपी ने फिर से शुभम को गले से पकड़ा और शराब की बोतल से हमला करने की कोशिश की। शुभम के बचाव में बोतल जमीन पर टूट गई। इसी बीच माता व पत्नी द्वारा शुभम को छुड़ाने की कोशिश के दौरान आरोपी ने मीना देवी को धक्का दे दिया, जिससे वह करीब 10 फीट नीचे आँगन में जा गिरीं। उनके सिर व नाक से रक्तस्राव होने लगा और आरोपी ने शुभम की पत्नी को भी धक्का देकर सीढ़ियों के पास गिरा दिया।

स्थानीय लोगों के मौके पर एकत्रित होने पर आरोपी वहाँ से फरार हो गया। शुभम ने तुरंत अपनी माता को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें “Brought Dead” घोषित कर दिया।
डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस अर्की की टीम घटनास्थल व अस्पताल पहुँची और छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान मीना देवी (52) के रूप में हुई, जो गाँव कुइरू, तहसील अर्की, जिला सोलन की निवासी थीं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर नंबर 76/2026, धारा 103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत थाना अर्की में दर्ज की। घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुंगा की विशेषज्ञ टीम द्वारा कराया गया और तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

28 जुलाई को आरोपी हरदीश कुमार उर्फ हनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। मामले में आगे की अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here