हिमाचल समय, सोलन, 08 दिसंबर।
श्री बालमुखंद एपेक्स हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन शर्मा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एक महिला मरीज के गर्भाशय में 5 महीने के गर्भ के बराबर आकार की बड़ी रसौली (फाइब्रॉइड) पाई गई थी, जिसके कारण मरीज को लगातार पेट में दर्द, भारीपन और असुविधा महसूस हो रही थी।
बागवानी कॉलेज युवा महोत्सव चैंपियन घोषित
डॉ. जितेन शर्मा ने उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए दुर्बीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि द्वारा इस विशाल रसौली का सफल ऑपरेशन किया। यह सर्जरी बिना बड़ी कटाई के की गई, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेज़ रिकवरी का लाभ मिला।
ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज अब स्वस्थ है। यह उपलब्धि श्री बालमुखंद एपेक्स हॉस्पिटल की आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशल टीम का प्रमाण है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com









