Home कल्चर प्रत्येक छात्र को गुणात्मक एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की...

प्रत्येक छात्र को गुणात्मक एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

5
0

– ग्राम पंचायत बशील में 3 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

भावना ठाकुर,

25 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणात्मक एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में अयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत बशील में 2.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य भवन बशील के निर्माण कार्य का भूमि पूजन तथा 80 लाख रुपए की लागत से बशील गांव के संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और सभी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर प्रयास करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह एकाग्रता से कार्य करें तथा समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि समाज से नशे जैसे कुरीति को दूर रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग को राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत हो जाएगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में एक समान विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों में प्रदेश में स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। बेहतर शिक्षा के लिए सीबीएसई विद्यालयों की स्थापना और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण इसी दिशा में एक कदम है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा रोगियों के उपचार तथा प्रशिक्षण के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद की जा रही है ताकि रोगियों को उपचार के लिए बाहरी राज्यों में न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि सोलन में 200 बिस्तरों वाले आधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। सायरी के अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया गया है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रहे मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
उन्होंने स्कूल को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग की प्रधानाचार्य स्मृति नेशटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नंद, ग्राम पंचायत बशील की प्रधान किरण परिहार, ग्राम पंचायत सतड़ोल की प्रधान कल्पना ठाकुर, बीडीसी सदस्य ममता, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान द्रौपती राठौड़ , ग्राम पंचायत बशील के उप प्रधान बलबीर सिंह परिहार, ग्राम पंचायत ममलीग के उप प्रधान हरिदत्त शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, त्रिलोक शांडिल, एसएमसी प्रधान चमन लाल, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश, उप निदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह सहित स्कूल के अध्यापक, अभिभावक, छात्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here