Home क्राइम शिमला पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

शिमला पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

26 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल की टीम ने बातीश कॉलोनी क्षेत्र से करीब 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चैतन खयोरा (22) पुत्र देवेन्द्र सिंह खयोरा, निवासी लम्बीधार, कुफरी, शिमला को मौके से गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई 19 जून को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के खिलाफ थाना संजौली में अभियोग संख्या 46/2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 22 जून 2026 तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here