Home ट्रेंडिंग एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

06 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश ने एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज, हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 4 वर्षीय (8 सेमेस्टर) एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदक 13 सितंबर, 2026 (रात 11ः55 बजे) तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार की तिथि 14 सितंबर, 2026, निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य/ओबीसी एवं उनकी उप-श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2,200 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/आईआरडीपी के लिए 1,400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि शीघ्र अधिसूचित की जाएगी।
एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवाएं महाविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश के लिए कुल 210 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी 60 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की 60 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस की 60 सीटें और बैचलर ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी 30 सीटें है। इन सीटों में 42 इन-सर्विस, 105 सब्सिडाइज्ड और 63 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें शामिल हैं।
आवेदक अपनी सुविधानुसार शिमला, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा में से एक परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र के साथ जारी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here