भूपेंद्र ठाकुर,
06 सितंबर / शिमला।
रामपुर पुलिस ने रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह (30) पुत्र दरबार सिंह, निवासी गांव जोली, तहसील डेराबसी, जिला एस.ए.एस. नगर, पंजाब और राजा नेगी (30) पुत्र जगदीश नेगी, निवासी गांव झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 92/2026, दिनांक 05.09.2026 के तहत धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।
शिमला पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। तस्करी के नेटवर्क और स्रोतों तक पहुँचने के लिए मामलों की गहन जांच की जा रही है।








