भावना ठाकुर,
11 अगस्त / कंडाघाट (सोलन)।
पुलिस थाना कंडाघाट को गुप्त सूचना मिली कि गाँव धाली सड़क पर एक अल्टो कार में संदिग्ध व्यक्ति बैठा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 07 अगस्त 2026 की रात्रि को उक्त वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार व्यक्ति के कब्जे से 102.22 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतीश कुमार ठाकुर (41 वर्ष) पुत्र तेलु राम, निवासी गाँव सिहड़ा, डाकघर बिनोला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया तथा थाना कंडाघाट में मामला दर्ज किया।

अन्वेषण के दौरान पुलिस ने उक्त अल्टो कार को भी जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आज 08 अगस्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जाँच जारी है।








