Home राजनीतिक मोदी सरकार ने आपदा पीड़ित हिमाचल को दी 601 करोड़ की राहत,...

मोदी सरकार ने आपदा पीड़ित हिमाचल को दी 601 करोड़ की राहत, प्रदेश के पुनर्निर्माण को मिलेगी नई गति : डॉ. राजीव बिंदल

77
0
Himachal Pradesh Disaster Relief
भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि मोदी सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए ₹601 करोड़ की राहत राशि भेजी है। इससे पहले अब तक प्रदेश को कुल लगभग ₹5800 करोड़ की आपदा सहायता मिल चुकी है।

हिमाचल समय, सुंदरनगर,27 दिसम्बर ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का दिन है। केंद्र की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी सरकार ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के लिए 601 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत राशि प्रदेश सरकार को प्रेषित की है।
मोदी सरकार ने फिर निभाया भरोसा—PNDA के तहत हिमाचल प्रदेश को ₹601.92 करोड़ की आपदा राहत: रोहित भारद्वाज

यह राशि आपदा के कारण हुए भारी नुकसान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को तेज गति देने में सहायक सिद्ध होगी।
डॉ. बिंदल ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं के निरंतर और विशेष प्रयासों के कारण ही हिमाचल प्रदेश को आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समय-समय पर राहत राशि जारी की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा एक-एक तिथि का उल्लेख करते

हुए यह स्पष्ट किया गया है कि अब तक लगभग 5800 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है।

हिमाचल प्रदेश के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाओं को बनाए रखने के निर्देश

डॉ. राजीव बिंदल ने आशा और अपेक्षा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार इस सहायता राशि का ईमानदारी, पारदर्शिता और त्वरित गति से उपयोग करेगी, ताकि आपदा प्रभावित जन-जन तक इसका लाभ तुरंत पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास,

पुनर्निर्माण एवं विकास कार्य शीघ्र पूर्ण किए जा सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपदा पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और केंद्र सरकार का यह सहयोग प्रदेश के लिए संबल बनेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here