
हिमाचल समय, सोलन, 27 दिसम्बर ।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के चलते प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को सेवाओं के लिए भटकना पड़ सकता है।
बाल विकास परियोजना मंडी सदर की खण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
डॉक्टरों की यह हड़ताल डॉक्टर राघव की बर्खास्तगी के विरोध में है। चिकित्सक संध का कहना है कि उनकी बर्खास्तगी अनुचित है और इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
हड़ताल की सूचना मिलते ही प्रदेश के निदेशक, चिकित्सा शिक्षा ने सभी मेडिकल कॉलेजों को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।निदेशक के आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी मेकिकल कॉलेज में
आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी ताकि जनता को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। हालांकि, हड़ताल के कारण ओपीडी और गैर-जरूरी सेवाओं में व्यवधान की आशंका है।
\बिजनी, मैगल, टांडू, मेहड़ में 29 को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
इस विकट स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी, यह वार्ता के परिणाम पर निर्भर करेगा।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








