Home राजनीतिक मोदी सरकार ने फिर निभाया भरोसा—PNDA के तहत हिमाचल प्रदेश को ₹601.92...

मोदी सरकार ने फिर निभाया भरोसा—PNDA के तहत हिमाचल प्रदेश को ₹601.92 करोड़ की आपदा राहत: रोहित भारद्वाज

53
0
PNDA Relief Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश को PNDA के तहत ₹601.92 करोड़ की आपदा राहत प्रदान की गई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने मोदी सरकार के सहयोग और प्रभावित परिवारों के लिए इस राहत की सराहना की।

हिमाचल समय, शिमला, 27 दिसम्बर ।

केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए PNDA के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को ₹601.92 करोड़ की महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने पर प्रदेश की जनता की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाओं को बनाए रखने के निर्देश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की संवेदनशीलता,

प्रतिबद्धता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है। जब प्रदेश आपदा के कठिन दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में मोदी सरकार का यह सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत और संबल है।

भारद्वाज ने कहा कि एक ओर केंद्र की मोदी सरकार बिना भेदभाव के हिमाचल प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास को लेकर पूरी तरह विफल साबित हुई है। राज्य सरकार की निष्क्रियता के बीच केंद्र से मिली यह सहायता प्रदेशवासियों के लिए जीवनरेखा के समान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि आपदा के समय राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। कांग्रेस द्वारा लगाए जाने वाले भेदभाव के आरोप इस सहायता के बाद पूरी तरह निराधार साबित हो गए हैं।

बाल विकास परियोजना मंडी सदर की खण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

अंत में रोहित भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल की जनता यह भली-भांति समझ चुकी है कि कौन संकट में साथ खड़ा है और कौन केवल राजनीति करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

CONGRESS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here