Home क्राइम शटरिंग प्लेट चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 95 प्लेटें बरामद

शटरिंग प्लेट चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 95 प्लेटें बरामद

33
0

भूपेंद्र ठाकुर,

25 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना पश्चिम में एक शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 23.09.2026 की रात्रि को उसके मकान की धरातल मंजिल से 95 शटरिंग प्लेटें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गईं।

मामले के अन्वेषण के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस थाना पश्चिम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.09.2026 को आरोपी अमरदेव (45 वर्ष), निवासी तहसील अर्की, जिला सोलन को जिला बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा चोरीशुदा माल की 100% बरामदगी करते हुए चोरी की गई सभी 95 शटरिंग प्लेटें बरामद कर ली गई हैं। वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी कब्जा पुलिस में लिया गया है।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here