Home क्राइम चेक बाउंस के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

चेक बाउंस के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

1
0

भूपेंद्र ठाकुर,

12 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नानक चंद पुत्र दिला राम के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस चौकी जाठोग की पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर चक्कर, शिमला से गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत चेक बाउंस का मामला दर्ज था, जिसमें लगभग 2 लाख रुपये की राशि से संबंधित मामला है। न्यायालय द्वारा आरोपी को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के उपरांत नियमानुसार आरोपी के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई तथा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय ACJM-I, शिमला के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में कंडा जेल भेजने के आदेश दिए गए।

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here