Home क्राइम झाकड़ी में होमस्टे पर दबिश, ताश खेलते सात जुआरी पकड़े; ₹10,000 व...

झाकड़ी में होमस्टे पर दबिश, ताश खेलते सात जुआरी पकड़े; ₹10,000 व 52 पत्ते बरामद

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

12 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 12.11.2026 को पुलिस थाना झाकड़ी में जुआ खेलने के आरोप में सात व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पृष्ठभूमि में दिनांक 11/12.11.2026 की मध्यरात्रि को डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होमस्टे में दबिश दी। इस दौरान मौके पर सात व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से जुआ खेलते हुए पाए गए।

आरोपियों की पहचान खुशपाल मेहता पुत्र श्री राम सिंह मेहता, निवासी सनारसा, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला; जगदीप सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह, निवासी जनकपुरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर; शिव सिंह पुत्र श्री अमर सिंह, निवासी चांदपुर, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला; निका राम पुत्र स्वर्गीय श्री जवाहर लाल, निवासी सनारसा, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला; राजेंद्र ठाकुर पुत्र श्री देव राज, निवासी समेज, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू; सतीश कुमार पुत्र श्री तेलू राम, निवासी पाटी बसारा, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला; तथा कीरत देव पुत्र श्री फिंदू राम, निवासी मोहाली, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते तथा ₹10,000 की नकदी बरामद की गई है। इस संबंध में थाना झाकड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शिमला पुलिस जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here