Home क्राइम पुलिस थाना कसौली: महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कसौली: महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

1
0

भावना ठाकुर,

12 नवंबर / कसौली (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना कसौली, जिला सोलन में दिनांक 10-11-2026 को बंगोआ निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी नरेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री मनोहर लाल, निवासी गांव नबीपुर कॉलोनी, तहसील व जिला गुरदासपुर (पंजाब), उम्र 37 वर्ष, उसके घर में घुस आया और उसके बेटे के सामने उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने तथा स्वयं आत्महत्या करने की धमकी दी। आरोपी शाम करीब 5:00 बजे दोबारा आया और बाद में शिकायतकर्ता का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ भी पहुंच गया, जहां वह पिस्तौल निकालकर स्वयं को गोली मारने की धमकी देता रहा।

पुलिस चौकी कुठाड़ में तैनात कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस संबंध में थाना कसौली में एफआईआर संख्या 86/2026, दिनांक 11-11-2026 अंतर्गत धारा 333, 351(3) बीएनएस तथा 27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को दिनांक 11-11-2026 को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल व पिस्तौल जब्त की गई है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले का अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here