Home राजनीतिक स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की

स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की

63
0
Nahan Medical College
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने नाहन मेडिकल कॉलेज के विस्तार से संबंधित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कॉलेज के निर्माण को आगे बढ़ाने और मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) से जुड़े कदमों पर चर्चा की गई।

हिमाचल समय, शिमला, 30 दिसम्बर ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां नाहन मेडिकल कॉलेज के विस्तार से संबंधित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उप-समिति के सदस्य उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए
डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बताया कि डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन के निर्माण को वर्ष 2018 में 260.70 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी और कार्यकारी एजेंसी के बीच विवाद के चलते जून, 2022 में निर्माण कार्य रोक दिया गया था तथा उस

समय तक निर्माण कार्य में केवल 7 प्रतिशत भौतिक प्रगति ही हो पाई थी।
मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन, के निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले

विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उप-समिति ने संबंधित अधिकारियों को आगामी बैठक में मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) से जुड़े मामलों तथा कार्यकारी एजेंसी द्वारा उठाए गए कदमों से संबंधित विस्तृत तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने की हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
बैठक में विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा, सचिव स्वास्थ्य संदीप कदम, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here