Home डेली न्यूज़ साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल, धरमपुर में दो दिवसीय खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण...

साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल, धरमपुर में दो दिवसीय खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

91
0
Sai Blight International School Dharmpur
साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल, धरमपुर में 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ गिद्धा, नाटी और स्किट जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मोह लिया।

हिमाचल समय, सोलन, 15 नवंबर ।

साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल, धरमपुर में 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ गिद्धा, नाटी और स्किट जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मोह लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद

अभिभावकों के लिए आयोजित खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक प्रतिवेदन प्रधानाचार्य श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा पढ़ा गया, जिसमें विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों और प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन वीना बक्शी, डायरेक्टर दिपिन बक्शी और सागर बक्शी, सुनील वर्मा व अध़्यापक गण उपस्थित रहे।
वीना बक्शी ने अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और सकारात्मक माहौल पर उपयोगी सुझाव दिए।


दिपिन बक्शी ने विद्यार्थियों को और अधिक परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया, जबकि सागर बक्शी ने आत्मविश्वास और अनुशासन पर बल देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अधिकारियों की मनमर्जी के आगे बेबस हैं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन को अभिभावकों द्वारा अत्यंत सराहा गया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here