Home डेली न्यूज़ दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद

दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद

58
0
Mukhy Sachiv Sanjay Gupta udghatan
देश की राजधानी दिल्ली हाट परिसर में 15 दिनों तक चलते वाले हिमोत्सव में जाइका वानिकी परियोजना ने स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद उतार दिए हैं। रविवार यानी 16 नवंबर को हिमोत्सव का आगाज हुआ तो प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जाइका वानिकी परियोजना के स्टाल का उदघाटन किया।

हिमाचल समय, सोलन, 16 नवंबर ।

देश की राजधानी दिल्ली हाट परिसर में 15 दिनों तक चलते वाले हिमोत्सव में जाइका वानिकी परियोजना ने स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद उतार दिए हैं। रविवार यानी 16 नवंबर को हिमोत्सव का आगाज हुआ तो प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जाइका वानिकी परियोजना के स्टाल का उदघाटन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

अधिकारियों की मनमर्जी के आगे बेबस हैं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

उन्होंने परियोजना द्वारा लगाए गए सभी स्टाल का मुआयना कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना की। बता दें कि हिमोत्सव हिमाचल की पपरंपरा, कला, खानपान, परिधान समेत अन्य उत्पादों को दिल्लीवासियों के साथ-साथ अन्य राज्यों और देश- विदेशों से सैर करने आए पर्यटकों के समक्ष पेश करने का बेहतर अवसर है।

इसके मद्येनजर जाइका वानिकी परियोजना ने 12 स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए 5 स्टाल लगाए हैं। जिसमें हिमाचली परिधान, रसायन मुक्त उत्पाद शामिल हैं। इस बात की जानकारी जाइका वानिकी परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर मार्केटिंग एवं रूरल फादनांसिंग विनोद शर्मा ने दी।

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की

उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली हाट परिसर पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए बेहतर मौका मिल रहा है और नई पहचान भी मिलेगी। इस अवसर पर पीएमयू शिमला से एसएमएस रचना चंदेल,

एसएमएस ठियोग डा. अभय महाजन, एसएमएस पालमपुर कृतिका शर्मा, एसएमएस रोहडू पारस झगटा, एफटीयू मनाली शुभम, विकेश, एफटीयू ठियोग लाकेंद्र, एफटीयू पालमपुर अनु सूद समेत परियोजना के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here